Home चुनाव चुनाव के पहले चरण में नीतीश का वोट — क्या कहा मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद?
चुनावबिहारब्रेकिंग

चुनाव के पहले चरण में नीतीश का वोट — क्या कहा मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद?

Share
Share

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य में विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने अपने गृह जिले नालंदा के बख्तियारपुर स्थित मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।

वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “लोकतंत्र केवल हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है।” मुख्यमंत्री ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे घर से निकलकर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा, “आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। याद रखें — पहले मतदान, फिर जलपान।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *