Home खेल दुबई में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार एंट्री: जसवंत क्लाडियस करेंगे वर्ल्ड रोलबाल कप की लाइव कमेंट्री!
खेलछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

दुबई में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार एंट्री: जसवंत क्लाडियस करेंगे वर्ल्ड रोलबाल कप की लाइव कमेंट्री!

Share
Share

रायपुर/दुबई। छत्तीसगढ़ के अनुभवी और लोकप्रिय खेल कमेंटेटर जसवंत क्लाडियस अब दुबई के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जा रहे हैं। आगामी 14 से 18 दिसंबर तक दुबई में आयोजित होने वाली सातवीं विश्व कप रोलबाल चैंपियनशिप में वे आँखों देखा हाल सुनाएँगे।

क्लाडियस इससे पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। वर्ष 2023 में पुणे में हुई छठी वर्ल्ड रोलबाल चैंपियनशिप और इसी साल केन्या में संपन्न जूनियर विश्व रोलबाल चैंपियनशिप में वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए कमेंट्री कर चुके हैं।

मूलतः बालोद के रहने वाले जसवंत क्लाडियस लगभग 44 वर्षों से खेल कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय हैं। इस लंबे सफर में उन्होंने क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, मल्लखंब, योगासन, तीरंदाजी, साइकल पोलो, थ्रोबॉल और नेटबॉल जैसे बहुत से खेलों की रोमांचक कमेंट्री की है।

उनकी कमेंट्री शैली, आवाज़ की पकड़ और खेल की गहरी समझ ने उन्हें आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है। दुबई में होने वाली यह विश्व चैंपियनशिप एक बार फिर उनके अनुभव और ऊर्जा को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *