Home राशिफल राशिफल 13 दिसंबर: किसी को मिलेगा नया घर, तो किसी को रहना होगा बेहद सावधान
राशिफल

राशिफल 13 दिसंबर: किसी को मिलेगा नया घर, तो किसी को रहना होगा बेहद सावधान

Share
Share

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज का दिन थोड़ी उलझनों के साथ शुरू हो सकता है। नया घर खरीदने की चाह पूरी हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी की नाराजगी मन को परेशान कर सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बन सकता है। बच्चों के लिए कोई तोहफा लेने से माहौल बेहतर होगा। सरकारी कामों में लापरवाही बिल्कुल न करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

दिन संतुलित रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनत रंग ला सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। पहले दिया गया उधार वापस मिलने के योग हैं। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने का अच्छा समय है। मां के साथ समय बिताने या घूमने जाने का अवसर मिलेगा। हालांकि मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है। धन और समय दोनों का सही प्रबंधन जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी साख बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। सरकारी निवेश की योजना बन सकती है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पैसों के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज किस्मत आपका साथ देगी। करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलेगा। जीवनशैली में बदलाव करेंगे। सरकारी कामों में पहचान बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष से मुलाकात संभव है।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी भी गोपनीय जानकारी को साझा करने से बचें। अटकी योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन यात्रा की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर छोटी बातों को तूल न दें। कोई पुराना मित्र आर्थिक सहायता मांग सकता है। लेन-देन में पूरी पारदर्शिता रखें। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

धार्मिक और सामाजिक कार्यों से पहचान बनेगी। नई कोशिशें सफल होंगी। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन बेहतर साबित होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। घूमने के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

खुशियों से भरा दिन रहेगा। परिवार में नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बनेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

सावधानी जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीदते समय सभी पहलुओं की जांच करें। बिजनेस में मेहनत जारी रखें। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *