Home चुनाव अब तक 54% मतदान, खुड़ियारी गांव में तनाव के बीच सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च
चुनावबिहारब्रेकिंग

अब तक 54% मतदान, खुड़ियारी गांव में तनाव के बीच सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च

Share
Share

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान का जोश चरम पर है। राज्य की 121 सीटों पर अब तक 54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह से ही मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

खुड़ियारी गांव में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए पथराव के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

इससे पहले दोपहर तक 42.31 फीसदी वोटिंग पूरी हो चुकी थी। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और शाम तक मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *