पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। वे अपने छठवें मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन कर रहे हैं, जो आकार और सुविधाओं के लिहाज़ से अब तक का सबसे भव्य स्वास्थ्य शिविर होगा। खास बात यह है कि यह पूरा आयोजन उनके निजी खर्च पर किया जा रहा है, जिससे वे ऐसे इकलौते जनप्रतिनिधि के रूप में सामने आते हैं जो सरकार पर निर्भर न रहकर स्वयं पहल करते हैं।
देशभर से आएंगे 45 विशेषज्ञ डॉक्टर
इस मेगा हेल्थ कैंप में मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली सहित देश के प्रमुख महानगरों से 45 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। कैंप में हृदय रोग, किडनी, लीवर, श्वास रोग, महिला रोग और बाल रोग सहित कई गंभीर व सामान्य बीमारियों की विशेषज्ञ जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी।
अब तक 18,000 से अधिक मरीजों ने पंजीयन करा लिया है, जो इस शिविर की लोकप्रियता और आवश्यकता को दर्शाता है। आयोजकों के अनुसार, यह कैंप पिछले स्वास्थ्य शिविर से दोगुना बड़ा होगा।
18 से 22 दिसंबर तक पांच दिवसीय आयोजन
यह पांच दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के जाकर लाभ ले सकता है। पार्टी, पद और क्षेत्र से ऊपर उठकर आम जनता के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, राजेश मूणत की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और मानव सेवा की दिशा में बड़ा कदम है।
मंत्री न रहते हुए भी सेवा का वही जज़्बा
राजेश मूणत जब मंत्री थे, तब भी ऐसे ही विशाल और सुव्यवस्थित स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते थे। आज, जब वे मंत्री नहीं बल्कि केवल विधायक हैं, तब भी उसी समर्पण और संकल्प के साथ मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यह उनके निरंतर सेवा भाव और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Leave a comment