रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है।
ED ने सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए सम्मन जारी कर रायपुर बुलाया था, जहां घंटों चली पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।
ED की ओर से बताया गया है कि सौम्या चौरसिया को कल सुबह 11 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी रिमांड की मांग कर सकती है।
इस गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। शराब घोटाले की जांच में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Leave a comment