Home ब्रेकिंग ब्रेकिंग: भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा गिरफ्तार
ब्रेकिंगमध्यप्रदेश

ब्रेकिंग: भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा गिरफ्तार

Share
Share

भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को पुलिस ने गुरुवार को टीटी नगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पिछले कई दिनों से कुशवाहा भवन से जुड़े विवाद की जांच तेज हो गई थी।

पुलिस के अनुसार टीटी नगर स्थित अंजलि कॉम्प्लेक्स के कुशवाहा भवन पर कब्जा करने के लिए भगत सिंह कुशवाहा और उनके साथियों ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बीते 15 वर्षों से वह भवन पर कब्जा जमाकर कार्यालय और गर्ल्स हॉस्टल चला रहे थे।

जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल भानपुर के बेटे सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने मिलकर कुशवाहा समाज को आवंटित इस भवन को अपनी निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर समाज के भीतर तक हड़कंप मच गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *