Home छत्तीसगढ़ प्रशासन ने हटाई छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति, किसानों का फूटा गुस्सा, थाने का घेराव!
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

प्रशासन ने हटाई छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति, किसानों का फूटा गुस्सा, थाने का घेराव!

Share
Share

महासमुंद/तुमगांव। तुमगांव में शासकीय भूमि पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तहसीलदार, डीएसपी त्रिपाठी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में प्रतिमा को वाहन में रखकर ले जाया गया।

इस कार्रवाई से नाराज़ किसानों और महिलाओं ने जोरदार विरोध जताया। प्रतिमा हटाने का विरोध कर रहे करीब 50 किसानों को थाना परिसर में बैठा लिया गया, जबकि बाहर बड़ी संख्या में किसान नारेबाज़ी करते रहे।

स्थानीय सरपंच ने भी प्रतिमा रखने से इंकार कर दिया, जिसके बाद मूर्ति को थाने में रख दिया गया। प्रतिमा हटाने की घटना से आक्रोशित महिलाएं लगातार प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रही हैं और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

इधर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे भी तत्काल महासमुंद पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “प्रशासन का यह कदम छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आस्था के खिलाफ है। पुलिस लगातार लोगों को उकसा रही है, जिससे परिस्थितियाँ बिगड़ सकती हैं।”

उच्च अधिकारी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के दौरे की तैयारी में व्यस्त होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके। किसान संगठनों ने महासमुंद बंद को लेकर विचार-विमर्श किया है और कल फिर बैठक बुलाई गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *