Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में हाथियों का आतंक लौट आया, सुबह-सुबह गांव में डर का माहौल
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में हाथियों का आतंक लौट आया, सुबह-सुबह गांव में डर का माहौल

Share
Share

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे वन परिक्षेत्र के जंगलों से 20 हाथियों का झुंड निकलकर मिरिगुड़ा होते हुए फिटिंगपारा गांव में घुस आया। झुंड में शामिल दो हाथियों ने भोजन की तलाश में गांव के एक कच्चे मकान को निशाना बनाया और उसकी दीवार तोड़ दी। यह मकान स्थानीय निवासी रूचा यादव का था। घटना के वक्त घर में मौजूद परिवार किसी तरह अंधेरे में बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाया और अपनी जान बचा ली।

गांव में हाथियों के दाखिल होते ही अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार झुंड देर तक गांव के आसपास मंडराता रहा। इस दौरान खेतों में रखी धान की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा। खम्हार गांव के पूर्व सरपंच चिंतामणि राठिया ने बताया कि उन्होंने मिसाईल के लिए धान इकट्ठा कर रखा था, जिसे हाथियों ने रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।

वन विभाग को घटना की जानकारी मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार पिछले दो दिनों से यह हाथियों का झुंड कपू रेंज के जंगलों में घूम रहा था और भोजन की तलाश में गांव की ओर बढ़ आया। सुबह के समय झुंड गांव में पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *