रायपुर के नवा रायपुर स्थित IIM कैंपस में शुक्रवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में देश की सबसे महत्वपूर्ण DGP–IG कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई। इस कॉन्फ्रेंस में पहली बार अमित शाह स्वयं प्रारंभिक बैठक में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया एजेंसियों की समन्वय व्यवस्था और उभरती चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी
पहले सत्र में इन शीर्ष अधिकारियों ने मिलकर विभिन्न राज्यों की मौजूदा सुरक्षा नीतियों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और भविष्य की रणनीति जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।
पहले दिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगातार बैठकों का दौर चलेगा। इसमें देशभर से आए DGP, IG और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने अनुभव और सुझाव प्रस्तुत करेंगे । इस बार सम्मेलन में पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी शामिल हुए, जिससे जमीनी स्तर से जुड़ी समस्याओं और समाधान पर सीधी बातचीत संभव होगी
Leave a comment