Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी पर पुलिस का सख्त रुख, इनाम की घोषणा के बाद बढ़ी दबिश
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी पर पुलिस का सख्त रुख, इनाम की घोषणा के बाद बढ़ी दबिश

Share
Share

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने राज्यभर में अभियान तेज कर दिया है। उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

रायपुर के देवेंद्रनगर और कोतवाली थानों में उनके खिलाफ हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को ₹5,000 का इनाम देने की घोषणा की है। अब कोई भी व्यक्ति यदि उनकी फरारी में मदद करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि संगठन के अन्य पदाधिकारियों पर भी केस दर्ज किए गए हैं और सभी की सक्रिय तलाश जारी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी धर्म, समाज या समुदाय के प्रति भड़काऊ बयानबाज़ी से बचें।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आरोपी अमित बघेल के रोहणीपुरम स्थित घर पर तलाशी ली गई है। वहीं, संगठन के अन्य नेताओं अजय यादव और शिवेंद्र वर्मा के ठिकानों पर भी पुलिस टीम ने छापेमारी की, हालांकि किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कई राज्यों में मुकदमे दर्ज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भगवान अग्रसेन और सिंधी समाज के ईष्टदेव के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने के बाद न केवल छत्तीसगढ़ के चार जिलों में, बल्कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी राज्यों की पुलिस टीमें अब आरोपी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *