Home गवर्मेंट मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 17 दिसंबर को
गवर्मेंटमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 17 दिसंबर को

Share
Share

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय द्वारा शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, यह सत्र भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 (1) के अंतर्गत राज्यपाल को प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आहूत किया गया है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि विधानसभा की बैठक निर्धारित तिथि और समय पर भोपाल में संपन्न होगी।

विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में सभी विधानसभा सदस्यों, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, निर्वाचन आयोग, तथा केंद्र सरकार के संबंधित विभागों को सूचना प्रेषित कर दी है।

राजनीतिक हलकों में इस विशेष सत्र को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। माना जा रहा है कि सत्र के दौरान कुछ महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *