Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में SIR की डेडलाइन फिर बढ़ी, जाने कब तक बढ़ी?
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में SIR की डेडलाइन फिर बढ़ी, जाने कब तक बढ़ी?

Share
Share

देशभर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट आया है। छह राज्यों में फॉर्म जमा करने की समय सीमा बढ़ाई गई है और छत्तीसगढ़ भी इनमें शामिल है। अब राज्य में मतदाता फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में BLO लगातार घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म दे रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि हज़ारों आवेदन अब तक आयोग तक पहुंचे ही नहीं। इस स्थिति से चुनाव आयोग बेहद नाराज़ है और उसने साफ संकेत दिए हैं कि जो लोग फॉर्म जमा नहीं करेंगे—उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए जरूरी है। इसके तहत नए 18+ युवा वोटरों को जोड़ा जाएगा, गलत नाम–पते सुधारे जाएंगे और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं को लिस्ट से हटाया जाएगा।

गुरुवार SIR जमा करने की पुरानी अंतिम तिथि थी, लेकिन BLO तीन–तीन बार पहुंचने के बाद भी कई मतदाता फॉर्म देने से बच रहे हैं। आयोग के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता हैं। SIR कराने के लिए 24,371 BLO और 38,846 BLA मैदान में उतारे गए हैं, फिर भी हजारों फॉर्म फाइलों तक नहीं पहुंचे। इससे आयोग अब एक्शन मोड में आ चुका है।

30 नवंबर को भी डेडलाइन बढ़ाई गई थी। अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी। वोटर वेरिफिकेशन की तारीख 11 दिसंबर थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दिया गया है ताकि कोई भी मतदाता प्रक्रिया से बाहर न रह जाए।

निर्वाचन आयोग ने यह भी साफ किया है कि बीएलए को मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं की सूची पहले से उपलब्ध कराई जाएगी। इन्हें वो मतदाता माना गया है जिनसे BLO ने तीन बार पहुंचकर भी संपर्क नहीं कर पाए। बिहार में भी यही मॉडल अपनाने के बाद अच्छी सफलता मिली थी, इसलिए अब छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में इस बार SIR प्रक्रिया बेहद धीमी मानी जा रही है, और आयोग चाहता है कि सूची पूरी तरह साफ, सटीक और अपडेटेड रूप में तैयार की जाए। इसलिए अब देरी करने वालों पर कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *