Home गवर्मेंट छत्तीसगढ़ में बहादुरी की मिसाल बने बच्चों को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार, कब तक आवेदन?
गवर्मेंटछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बहादुरी की मिसाल बने बच्चों को मिलेगा राज्य वीरता पुरस्कार, कब तक आवेदन?

Share
Share

रायपुर। जो बच्चे मुश्किल घड़ी में डर पर जीत हासिल कर दूसरों की जान बचाते हैं, अब उन्हें छत्तीसगढ़ शासन सम्मानित करेगा। शासन ने अदम्य साहस, वीरता, शौर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय देने वाले बच्चों के लिए प्रतिष्ठित ‘राज्य वीरता पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं के लिए है, जिन्होंने किसी विशेष घटना के दौरान निस्वार्थ भाव से साहसिक कदम उठाते हुए किसी व्यक्ति की जान बचाई हो या उसे गंभीर नुकसान से सुरक्षित किया हो। सरकार का उद्देश्य ऐसे बच्चों के हौसले को पहचान देना और समाज के सामने उन्हें प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना है।

पुरस्कार के लिए पात्र बच्चों की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही साहसिक कार्य की घटना 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच घटित होनी अनिवार्य है। चयनित बच्चों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *