Home छत्तीसगढ़ MP से छत्तीसगढ़ शराब तस्करी का भंडाफोड़, राजनांदगांव में 3 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी धराए
छत्तीसगढ़

MP से छत्तीसगढ़ शराब तस्करी का भंडाफोड़, राजनांदगांव में 3 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी धराए

Share
Share

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मध्य प्रदेश में निर्मित करीब 3 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार के जरिये शराब की खेप जिले में खपाने की फिराक में थे।

मुखबिर की सूचना से खुला मामला

पुलिस को शराब तस्करी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद टीम को तुरंत अलर्ट किया गया। रणनीति के तहत आरके नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिसके बाद दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जब्त शराब और वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *