Home छत्तीसगढ़ PHE विभाग पर रिश्वत का गंभीर आरोप, दुर्ग में SDO कैमरे में कैद
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

PHE विभाग पर रिश्वत का गंभीर आरोप, दुर्ग में SDO कैमरे में कैद

Share
Share

दुर्ग/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवालों के घेरे में है। दुर्ग जिले से सामने आए एक वीडियो ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह खड़े कर दिए हैं। वीडियो में पाटन ब्लॉक के PHE SDO को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक परेशान ठेकेदार द्वारा बनाया गया है, जिसने आरोप लगाया है कि अमृत जल मिशन के तहत किए गए कार्यों के भुगतान के बदले उससे 11 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। ठेकेदार का दावा है कि कमीशन लेने के बावजूद लंबे समय तक उसका भुगतान नहीं किया गया।

ठेकेदार के अनुसार, उसका पहला भुगतान लगभग एक साल बाद हुआ, जबकि शेष राशि के लिए उसे लगातार विभागीय दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ठेकेदार ने यह भी आरोप लगाया है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि बिल पास कराने के लिए अधिकारियों द्वारा कमीशन मांगना आम बात हो गई है।

इस पूरे मामले पर जब विभागीय अधिकारियों से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई पर कोई टिप्पणी की जा सकेगी।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दुर्ग से उठे इस मामले ने राजनांदगांव तक PHE विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है या मामला फाइलों में ही सिमट कर रह जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *