Home गवर्मेंट 31 दिसंबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और कर्मचारियों को मिल सकती है नई सौगात
गवर्मेंटछत्तीसगढ़

31 दिसंबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और कर्मचारियों को मिल सकती है नई सौगात

Share
Share

छत्तीसगढ़ में वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को साय सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह मंत्रिपरिषद बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शुरू होगी। बैठक को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस अहम बैठक से पहले विभिन्न विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित जरूरी और लंबित प्रस्ताव समयबद्ध रूप से सचिवालय को उपलब्ध कराएं, ताकि बैठक में प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह बैठक कई दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह वर्ष 2025 की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। ऐसे में सरकार नए साल 2026 से पहले कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक फैसलों पर मुहर लगा सकती है।

बैठक में नई योजनाओं की रूपरेखा तय करने, लंबित विकास कार्यों की समीक्षा, प्रशासनिक सुधारों, राज्य कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण और बुनियादी ढांचे से जुड़े मामलों पर भी सरकार की दिशा स्पष्ट हो सकती है। रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास, ग्रामीण विकास और नगरीय निकायों से जुड़े विषयों पर भी ठोस निर्णय लिए जाने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेशवासियों को इस बैठक से कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *