Home खेल रायपुर में टिकट ब्लैकिंग का बिग ब्लास्ट , 3 हज़ार का टिकट 12 हज़ार!
खेलछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

रायपुर में टिकट ब्लैकिंग का बिग ब्लास्ट , 3 हज़ार का टिकट 12 हज़ार!

Share
Share

रायपुर। भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकटों को लेकर राजधानी में जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। टिकट बिक्री खुलते ही चंद मिनटों में पूरे टिकट हाथों-हाथ बिक गए। स्थिति यह रही कि आधे से ज्यादा लोग ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह टिकट लेने से पहले ही खाली हाथ लौट गए।

भीड़ और उत्साह का फायदा उठाते हुए टिकट माफिया सक्रिय हो गए हैं। 3,000 रुपये की सामान्य टिकटें अचानक से 9,000 से 12,000 रुपये तक बेची जा रही हैं। वहीं 20,000 रुपये की कॉरपोरेट बॉक्स टिकटों की कीमत ब्लैक में 40,000 से 45,000 रुपये तक पहुंच गई है।

स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में इस खुली कालाबाज़ारी को लेकर भारी नाराजगी है। फैंस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट बिक्री समय से पहले बंद कर दी, जिससे ब्लैक मार्केट और बढ़ गया। दूसरी ओर, टिकट घोटाले पर न तो एसोसिएशन और न ही सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है, जिससे लोगों की नाराज़गी और बढ़ गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *