Home गवर्मेंट 13 घंटे की सुरक्षा बैठक के बाद PM मोदी स्पीकर हाउस पहुंचे, बच्चों से करेंगे मुलाक़ात
गवर्मेंटछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

13 घंटे की सुरक्षा बैठक के बाद PM मोदी स्पीकर हाउस पहुंचे, बच्चों से करेंगे मुलाक़ात

Share
Share

रायपुर। राजधानी में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का समापन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के साथ हुआ। सम्मेलन खत्म होते ही पीएम मोदी सीधे स्पीकर हाउस M-1 के लिए रवाना हुए, जहां उनका कार्यक्रम स्कूली बच्चों से मुलाक़ात का रखा गया है।

कॉन्फ्रेंस के अंतिम सत्र में प्रधानमंत्री ने महिला सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की त्वरित रोकथाम के लिए डायल 112 की तर्ज पर एक राष्ट्रीय एकीकृत प्लेटफॉर्म तैयार किया जाना चाहिए, जिससे राज्यों की पुलिस एकजुट होकर तेजी से कार्रवाई कर सके।

इसके बाद पीएम मोदी राजधानी के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूलों से चुने गए लगभग 30 बच्चों से रूबरू होंगे। इन बच्चों को विशेष निमंत्रण देकर बुलाया गया है ताकि वे PM से सीधे करियर, परीक्षा और भविष्य से जुड़े सवाल पूछ सकें। मुलाक़ात के बाद पीएम दिल्ली लौट जाएंगे।

कॉन्फ्रेंस के दौरान आज सुबह उन राज्यों की भी प्रस्तुति ली गई, जो पिछली बैठक में रिपोर्ट नहीं दे सके थे। पहले सत्र में पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई, जबकि दूसरे सत्र में सुरक्षा एजेंसियों की जरूरतों और राज्यों के सुझावों के आधार पर फाइनल गाइडलाइन ड्राफ्ट तैयार किया गया।

देश की जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों पर भी विस्तार से मंथन हुआ। इसी दौरान ‘मॉडल स्टेट’ का चयन किया गया, जिसकी सबसे बेहतर प्रैक्टिस अब पूरे देश में लागू की जाएगी ताकि सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को समान और मजबूत बनाया जा सके।

इससे पहले शनिवार को हुई 13 घंटे लंबी मैराथन बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजीत डोभाल और देशभर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। पूरी बैठक देश की सुरक्षा संरचना को और मजबूत बनाने पर केंद्रित रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *