Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP प्रभारी नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत, बैठक में संगठन की गतिविधियों की होगी समीक्षा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP प्रभारी नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत, बैठक में संगठन की गतिविधियों की होगी समीक्षा

Share
Share

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन 28 नवंबर की सुबह रायपुर पहुंचने वाले हैं। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद नयी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार बड़ी जीत दर्ज करने वाले और दोबारा विधायक बने नितिन नवीन अब प्रदेश में संगठन की गतिविधियों का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन करेंगे। उनके इस दौरे पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

पार्टी नेताओं के अनुसार नितिन नवीन सुबह नई दिल्ली से रवाना होकर करीब 8:45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां विभिन्न बैठकें और आगे की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा होने की संभावना है। यह दौरा पार्टी संगठन को गति देने और आगामी महीनों की रणनीति तैयार करने के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि नितिन नवीन के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में एयरपोर्ट पहुंचकर प्रदेश प्रभारी के स्वागत में शामिल होने की अपील की है। एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाद्य-बाजा, स्वागत नारे और पुष्पगुच्छ के साथ अभिनंदन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *