Home छत्तीसगढ़ मंत्री टंक राम वर्मा के विशेष सहायक दुर्गेश वर्मा पद से मुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मंत्री टंक राम वर्मा के विशेष सहायक दुर्गेश वर्मा पद से मुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी

Share
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की निज़ी स्थापना में कार्यरत विशेष सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा (बैच 2013) को उनके पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के मुताबिक, यह परिवर्तन विभागीय आवश्यकताओं और प्रशासनिक सुचारू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 27 नवंबर को जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दुर्गेश वर्मा अब अपने नए पदस्थापन स्थल में विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *