Home खेल छत्तीसगढ़ के संजू देवी के जलवे से इतिहास दोहराया, वर्ल्ड कप में फिर भारतीय शेरनियों की दहाड़
खेलछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ के संजू देवी के जलवे से इतिहास दोहराया, वर्ल्ड कप में फिर भारतीय शेरनियों की दहाड़

Share
Share

ढाका में खेला गया महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारतीय टीम के लिए किसी सुनहरे अध्याय से कम नहीं रहा। दमदार खेल और मजबूत रणनीति के दम पर भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 से मात देकर लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीत लिया।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान भारतीय टीम पूरी तरह लय में नजर आई। हर मैच में दबदबा, हर रेड में आत्मविश्वास और हर टैकल में आक्रामकता—इन्हीं के दम पर टीम ने इस सीजन को भी अपराजित रहते हुए अपने नाम किया।

सबसे खास बात रही छत्तीसगढ़ की उभरती स्टार रेडर संजू देवी, जिन्होंने टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक ही नहीं, कमेंट्री बॉक्स तक तालियों से गूंज उठा। फाइनल और सेमीफाइनल में संजू की खेले गए महत्वपूर्ण रेड्स टीम की जीत की रीढ़ साबित हुईं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

भारत ने पहली बार 2012 में वर्ल्ड कप जीता था। हैरानी की बात यह है कि 2012 और 2025—दोनों सीजन में भारतीय टीम ने अपने सभी 12 मैच जीते, यानी हर बार अजेय चैंपियन बनकर उभरी।

संजू देवी के शानदार खेल ने छत्तीसगढ़ का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *