Home accidents दुबई एयर शो में भारतीय तेजस फाइटर जेट क्रैश
accidentsबड़ी खबर

दुबई एयर शो में भारतीय तेजस फाइटर जेट क्रैश

Share
Share

दुबई एयर शो में शुक्रवार यानी आज भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट के साथ गंभीर हादसा हो गया। दोपहर करीब 2:10 बजे (स्थानीय समय) डेमो फ्लाइट के दौरान तेजस जमीन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद रनवे के पास तेज धुएं का गुबार उठता देखा गया।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पायलट ने खुद को बाहर निकालने (इजेक्ट) की कोशिश की थी या नहीं। मौके पर मौजूद आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं और क्षेत्र को घेर लिया गया।यह तेजस जेट क्रैश की पिछले वर्षों में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोखरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

हादसे से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें रनवे के पास उठता हुआ काला धुआं और रेस्क्यू टीमों की गतिविधियां साफ दिखाई देती हैं।तेजस की कीमत लगभग 600 करोड़ रुपये मानी जाती है। हल्के वजन, 3000 किलोमीटर रेंज, 2205 किमी/घंटा की स्पीड और 16,000 मीटर सर्विस सिलिंग के कारण यह भारतीय वायुसेना का एक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान माना जाता है।

दुबई एयर शो में तेजस तीसरी बार शामिल हुआ था। हादसे के कारण प्रस्तुति को तुरंत रद्द कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *