Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में ‘युवा रत्न सम्मान’ के लिए आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘युवा रत्न सम्मान’ के लिए आवेदन शुरू

Share
Share

छत्तीसगढ़ के खेल-युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह सम्मान उन युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को दिया जाता है जो सामाजिक बदलाव, समाजसेवा, शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, तकनीक आदि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 है।

उत्कृष्ट सेवा करने वाले एक युवा को 2.5 लाख रुपए मिलेंगे।

किसी संगठन को 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

सामाजिक सेवा, साहित्य, उद्योग-व्यापार, खेल, पर्यावरण, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले युवाओं को 1 लाख रुपए, सम्मान पत्र, पदक और शॉल दिया जाएगा।

आवेदन सिर्फ छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2025 को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक युवा अपने आवेदन 5 दिसंबर तक खेल-युवा कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *