मध्यप्रदेश सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगी युवा एकता यात्रा 24 से 26 नवंबर तक मध्यप्रदेश से गुज़रने वाली है। नागपुर से शुरू होकर यह यात्रा पांढुर्ना के रास्ते एमपी में प्रवेश करेगी और पहले दिन बैतूल में रात्रि विश्राम होगा।
25 नवंबर को यात्रा बैतूल से हरदा, खातोरा, कन्नौद और डबल चौकी होते हुए शाम तक इंदौर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा।
यात्रा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में स्वागत और जनसभा में शामिल होंगे। उसके बाद यात्रा धामनोद, धार और झाबुआ मार्ग से होकर गुजरात के गोधरा में प्रवेश करेगी।
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा जहां-जहां से गुज़रे, वहां स्वागत, सुरक्षा, रात्रि व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधारोपण जैसी तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। इस यात्रा में एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लगभग 385 युवा शामिल होंगे। 11 बसें और 4 कारों का काफिला पूरे मार्ग पर साथ चलेगा।
Leave a comment