Home राशिफल आज कर्क, सिंह और कन्या की छिपी इच्छाएँ होंगी पूरी! जानिए 20 नवंबर 2025 का चंद्र राशि आधारित राशिफल
राशिफल

आज कर्क, सिंह और कन्या की छिपी इच्छाएँ होंगी पूरी! जानिए 20 नवंबर 2025 का चंद्र राशि आधारित राशिफल

Share
Share

गुरुवार, 20 नवंबर 2025—आज का दिन ज्योतिषीय रूप से बेहद खास है। चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। मंगल की राशि में चंद्रमा नीच के होते हुए भी ‘नीच भंग राजयोग’ और शक्तिशाली चंद्र–मंगल योग बना रहा है। इस खास ग्रहस्थिती से कई राशियों के जीवन में बड़ा उलटफेर और कुछ के लिए सुनहरे अवसर बनने वाले हैं।

आज का राशिफल केवल ग्रहों की चाल ही नहीं, बल्कि पंचांग और नक्षत्रों की गहन गणना पर आधारित है। इसमें नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, प्रेम, परिवार और दिनभर की महत्वपूर्ण घटनाओं का पूरा विवरण मिलता है, जिससे आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं।

मेष (Aries)

ऊर्जा से भरपूर दिन, लेकिन धैर्य जरूरी है। ऑफिस में छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है। बिजनेस में नई पहचान बनेगी। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे।

वृषभ (Taurus)

व्यापार में नए अवसर मिलने वाले हैं। जीवनसाथी को प्रमोशन का योग। किसी शुभ समाचार से घर में खुशी का माहौल बनेगा। अटकी शादी की बात भी आगे बढ़ेगी।

मिथुन (Gemini)

दिन चुनौतियों वाला है। घर में किसी बात पर नाराजगी हो सकती है। पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। यात्रा में कोई अहम जानकारी हाथ लगेगी।

कर्क (Cancer)

आज आपकी कोई गुप्त इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी जरूरी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह (Leo)

लगातार खुशखबरियों का दिन! अटकी डील फाइनल हो सकती है। लेकिन पार्टनरशिप में धोखे की संभावना—सावधान रहें।

कन्या (Virgo)

दिन सामान्य रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिल खुश कर देगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

तुला (Libra)

जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन फायदा भी मिलेगा। शेयर बाज़ार से लाभ। अजनबियों पर भरोसा न करें। वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। दूसरों के मामलों में न पड़ें। ऑफिस में आपकी सलाह सराही जाएगी।

धनु (Sagittarius)

आज आलस्य छोड़ना होगा। संतान को जॉब का अवसर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मकर (Capricorn)

मस्ती भरा दिन! दोस्तों के साथ पिकनिक या पार्टी का योग। किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है। माँ कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं।

कुंभ (Aquarius)

धन लाभ का दिन। नया घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। संतान से वादा निभाना होगा। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

मीन (Pisces)

हर काम में सफलता मिलेगी। पुरानी नौकरी से कॉल आ सकती है। राजनीतिक मामलों में सावधानी। घर में पूजा-पाठ से माहौल सकारात्मक रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *