Home छत्तीसगढ़ ATS की बड़ी कार्रवाई, ISIS मॉड्यूल से जुड़े दो अपराधी पकड़े गए
छत्तीसगढ़

ATS की बड़ी कार्रवाई, ISIS मॉड्यूल से जुड़े दो अपराधी पकड़े गए

Share
Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एटीएस ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए ISIS मॉड्यूल से जुड़े दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया को दी।

सूत्रों के मुताबिक, ATS पिछले कई दिनों से इन दोनों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए थी। गहन जांच में यह सामने आया कि दोनों नाबालिग पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल से ऑनलाइन निर्देश प्राप्त कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर वे कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके माध्यम से वे खुद भी प्रभावित हुए और दूसरों को भी प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे।

विजय शर्मा ने बताया कि दोनों युवक इंटरनेट पर ISIS के नाम का व्यापक उपयोग करते हुए युवाओं को जोड़ने और चरमपंथी सामग्री फैलाने में सक्रिय थे। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर राष्ट्रविरोधी कंटेंट मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ATS अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह गिरफ्तारी ऑनलाइन कट्टरपंथ के फैलते जाल को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है, और आगे की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *