Home बड़ी खबर नीतीश कुमार कल 11:30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में बनेगा राजनीतिक समागम
बड़ी खबरराजनीति

नीतीश कुमार कल 11:30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में बनेगा राजनीतिक समागम

Share
Share

बिहार की राजनीति एक बार फिर अहम मोड़ पर है। जेडीयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है, जिसके बाद वे गुरुवार को दोपहर 11:30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चरम पर हैं।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के भजन लाल शर्मा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होने वाले हैं।

इसके अलावा पद्म विभूषण और पद्मश्री सम्मानित हस्तियों, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग भी समारोह का हिस्सा बनेंगे। मंगलवार को नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर मंच, सुरक्षा और इंतजामों का जायजा लिया था।

दूसरी ओर, एनडीए के सभी 202 विधायक बुधवार को केंद्रीय हॉल में बैठक करेंगे। इसमें बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी आर, hams और आरएलएम के विधायक शामिल रहेंगे। इसी बैठक में एनडीए औपचारिक तौर पर नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनेगा और फिर नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नई सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।

जेडीयू कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची पर भी चर्चा जारी है। पार्टी कैंप में यह अनुमान मजबूत है कि इस बार करीब 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *