दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में हथबंद–तिल्दा नेवरा स्टेशन के बीच रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण और रिलीसिंग गर्डर लॉन्चिंग का काम जारी है। यह संरचना यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने और ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बनाई जा रही है। इस भारी भरकम इंजीनियरिंग कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे ने 20, 22 और 23 नवंबर को बड़ा ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।
इसी तकनीकी ब्लॉक के कारण कई प्रमुख मेमू और पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। ब्लॉक के दौरान अप, डाउन और मिडिल—तीनों लाइनें कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही संभव नहीं होगी। इस वजह से SECR ने 23 और 24 नवंबर को कुल 8 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कुछ गाड़ियों को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा और आगे नहीं भेजा जाएगा।
रद्द की गई गाड़ी की सुची
23 नवंबर को रद्द ट्रेनें
1. 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
2. 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
3. 68733 गेवर रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
4. 68734 बिलासपुर–गेवर रोड मेमू पैसेंजर
5. 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
6. 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इत्तवारी) पैसेंजर
24 नवंबर को रद्द ट्रेनें
7. 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इत्तवारी)–रायपुर पैसेंजर
8. 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
बीच में ही समाप्त होने वाली गाड़ियां20 और 23 नवंबर
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर
→ बिलासपुर में ही समाप्त होगी, आगे गोंदिया नहीं जाएगी
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर
→ इन तिथियों को बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए चलेगी, बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन पर रद्द
Leave a comment