Home गवर्मेंट लाल किला धमाके की कवरेज पर सख्त हुई केंद्र सरकार, टीवी चैनलों को दी सख्त चेतावनी
गवर्मेंटराष्ट्रीय

लाल किला धमाके की कवरेज पर सख्त हुई केंद्र सरकार, टीवी चैनलों को दी सख्त चेतावनी

Share
Share

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया धमाके के बाद केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी निजी टीवी चैनलों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि कुछ चैनल घटना से जुड़े ऐसे दृश्य और विवरण प्रसारित कर रहे हैं, जो अनजाने में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने का कारण बन सकते हैं।

मंत्रालय के अनुसार, कई चैनलों ने कथित आरोपियों की गतिविधियों को ऐसे दिखाया मानो उन्हें सही ठहराया जा रहा हो। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्टों में यह भी प्रदर्शित किया गया कि विस्फोटक सामग्री कैसे तैयार की जा सकती है—जिसे सरकार ने बेहद चिंताजनक माना है।

सरकारी बयान में कहा गया है कि इस तरह की सामग्री न सिर्फ हिंसा को उकसाने का काम कर सकती है, बल्कि सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी पैदा कर सकती है।

इसी लिए मंत्रालय ने चैनलों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि वे ऐसी किसी भी फुटेज या विवरण से बचें जो अवैध गतिविधियों को सहायता या प्रोत्साहन दे सकते हों। साथ ही रिपोर्टिंग के दौरान संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बरतने की भी सलाह दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *