Home पश्चिम बंगाल बिहार के बाद अब बंगाल! मोदी का त्रिशूल संकेत दे रहा है बड़ी सियासी चाल?
पश्चिम बंगालब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के बाद अब बंगाल! मोदी का त्रिशूल संकेत दे रहा है बड़ी सियासी चाल?

Share
Share

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों ने साफ़ संकेत दे दिया है कि बीजेपी अब पश्चिम बंगाल को लेकर अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट चुकी है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि बिहार में प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा, बंगाल में और आक्रामक तरीके से अपने कार्ड खेल सकती है।

बंगाल में बीजेपी की तैयारियों को देखकर ये समझना मुश्किल नहीं कि पार्टी अब भावनात्मक और सांस्कृतिक प्रतीकों को केंद्र में रखकर चुनावी जमीन तैयार कर रही है। मंचों पर गूंजते गाने, नेताओं की पारंपरिक वेशभूषा और संदेश देने वाले राजनीतिक कार्यक्रम—इन सबके जरिए बीजेपी अपनी पूरी चुनावी पटकथा का संकेत दे चुकी है।

सबसे बड़ी चर्चा उस पुराने वीडियो की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिशूल थामे दिख रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड में दिखाई दे रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सीधा संदेश है कि बंगाल की लड़ाई में भाजपा ‘हिंदुत्व प्लस विकास’ फॉर्मूले को धार देने जा रही है।

फिलहाल, बंगाल की राजनीति में बीजेपी की बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है और आने वाले दिनों में इसी रणनीति के और आक्रामक रूप देखने को मिल सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *