Home चुनाव बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, आजादी के बाद पहली बार 68.55% वोटिंग
चुनावबिहार

बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, आजादी के बाद पहली बार 68.55% वोटिंग

Share
Share

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में जनता ने उत्साह के साथ लोकतंत्र का पर्व मनाया। राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। शाम छह बजे तक कुल 68.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो आजादी के बाद का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

इससे पहले वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 62.57% मतदान दर्ज हुआ था। लेकिन इस बार मतदाताओं ने नया इतिहास रच दिया।

सबसे ज्यादा वोटिंग कसबा विधानसभा क्षेत्र में हुई, जहां 80.89% मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे। वहीं, नवादा विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत सबसे कम 54.83% रहा।

राज्य के कई जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। महिला और युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह अब तक का सबसे शांतिपूर्ण और सफल मतदान रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *