Home छत्तीसगढ़ लेन-देन के विवाद में सराफा कारोबारी की बेरहमी से हत्या, आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा फिर कचरा गाड़ी में डालकर ले गए — दुर्ग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

लेन-देन के विवाद में सराफा कारोबारी की बेरहमी से हत्या, आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा फिर कचरा गाड़ी में डालकर ले गए — दुर्ग में मचा हड़कंप

Share
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में शनिवार को हुई सराफा कारोबारी संतोष आचार्य की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना शीतल नगर की है, जहां आठ हमलावरों ने कारोबारी पर घर में घुसकर हमला किया और बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस का मानना है कि वारदात की वजह पुराने लेन-देन से जुड़ा विवाद हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, संतोष आचार्य शनिवार दोपहर घर पर अकेले थे, तभी आठ युवक लोहे की रॉड और डंडों से लैस होकर पहुंचे। उन्होंने मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और संतोष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसे और डंडों से उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमलावर यहीं नहीं रुके। उन्होंने संतोष को घसीटकर घर से बाहर लाया, फिर पास में खड़ी एक कचरा गाड़ी में डालकर सराफा लाइन इलाके तक ले गए। वहां पहुंचकर उन्होंने दोबारा हमला किया और इतनी बेरहमी से पीटा कि संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें सुरक्षा के डर से समय से पहले बंद कर दीं।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी रंजिश और आर्थिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है ताकि इस जघन्य अपराध की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *