Home खेल बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय जूनियर टीम में मिली जगह
खेलराष्ट्रीय

बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय जूनियर टीम में मिली जगह

Share
Share

नई दिल्ली। बिना बाजुओं के तीरंदाजी कर दुनिया को चकित करने वाली जम्मू-कश्मीर की शीतल देवी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अब सामान्य खिलाड़ियों की भारतीय जूनियर तीरंदाजी टीम में जगह बनाई है। यह पहला मौका है जब किसी पैरा तीरंदाज को सामान्य वर्ग की टीम में चयनित किया गया है।

शीतल, जिन्होंने हाल ही में पेरिस पैरालंपिक में मिश्रित टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था, अब जेद्दा में होने वाले एशिया कप स्टेज-3 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। ट्रायल में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने कहा कि शीतल की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने साबित किया है कि सीमाएं केवल सोच में होती हैं, हौसलों में नहीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *