Home छत्तीसगढ़ रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या: प्रेम प्रसंग में बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
छत्तीसगढ़

रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या: प्रेम प्रसंग में बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Share
Share

रायपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर इलाके में गुरुवार की सुबह एक नर्स का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय प्रियंका दास के रूप में हुई, जो एमएमआई अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। प्रियंका मूल रूप से कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली थी और पिछले कुछ महीनों से रायपुर में अपनी सहेलियों के साथ रहकर नर्सिंग का काम कर रही थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह उसकी रूममेट उसे देखने उसके कमरे में पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर प्रियंका मृत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चाकू के तीन गहरे घाव पाए गए, जिससे यह साफ हो गया कि उसकी निर्मम हत्या की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका की हत्या उसके ही बॉयफ्रेंड ने की थी। आरोपी की पहचान दुर्गेश वर्मा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना ने न केवल प्रियंका के परिवार को बल्कि पूरे शहर को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *