Home छत्तीसगढ़ रायपुर में महिला साइंटिस्ट बनी साइबर ठगों का शिकार: CBI अफसर बनकर 42 लाख लुटाए, ब्लैकमेलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी
छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला साइंटिस्ट बनी साइबर ठगों का शिकार: CBI अफसर बनकर 42 लाख लुटाए, ब्लैकमेलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

Share
Share

रायपुर: रायपुर की एक रिटायर्ड महिला साइंटिस्ट के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है। ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर महिला को यह कहकर डराया कि उनकी सिम से ब्लैकमेलिंग हो रही है और उन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज हो सकता है।

ठगों ने लगातार कॉल कर उन्हें मानसिक दबाव में डाला और कहा कि अगर केस से बचना है तो तुरंत पैसे देने होंगे। महिला साइंटिस्ट घबराहट में आ गईं और ठगों के जाल में फंसकर ₹42 लाख रुपये उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे जाने के बाद महिला को शक हुआ और उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मामला साइबर सेल और पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल जांच एजेंसियां बैंक खातों और कॉल डिटेल्स खंगाल रही हैं।

कैसे बनाया शिकार

  • ठगों ने खुद को CBI अफसर बताया।
  • कहा कि महिला का मोबाइल नंबर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है।
  • मनी लॉन्ड्रिंग और ब्लैकमेलिंग केस का डर दिखाया।
  • कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर भारी रकम ऐंठ ली।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें। CBI, ED, पुलिस या बैंक कभी फोन पर पैसों की डिमांड नहीं करते। ऐसे मामलों में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *