दिल्ली के झंडेवालान इलाके में सदियों पुराने हरि श्रीनाथ जी मंदिर पर हुए बुलडोज़र एक्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने अपने दफ़्तर की पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के लिए इस ऐतिहासिक मंदिर को जमींदोज़ कर दिया।
सिंहदेव के अनुसार, स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज़ उठाई, श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया और कई कानूनी पहलुओं को भी नज़रअंदाज़ किया गया। इसके बावजूद मंदिर को गिरा दिया गया। उनका कहना है कि यह घटना साफ़ दिखाती है कि भाजपा के लिए सनातन विरासत और धार्मिक धरोहरों से ज़्यादा अपनी राजनीतिक सुविधा और सत्ता की ज़रूरतें महत्वपूर्ण हैं।
टी. एस सिंहदेव ने अपने X पर लिखा

उन्होंने यह भी लिखा कि आस्था का सम्मान हर समाज की नींव होती है। ऐसे मंदिरों को सिर्फ सुविधा के लिए तोड़ देना भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। सिंहदेव ने चेतावनी दी कि श्रद्धा पर बुलडोज़र चलाने वाली सोच को इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा।
Leave a comment