Home छत्तीसगढ़ रायपुर में खुला पीड़ितों का मोर्चा, तोमर बंधुओं के अत्याचार के खिलाफ अब एकजुट लड़ाई शुरू
छत्तीसगढ़

रायपुर में खुला पीड़ितों का मोर्चा, तोमर बंधुओं के अत्याचार के खिलाफ अब एकजुट लड़ाई शुरू

Share
Share

रायपुर में उन लोगों ने एक बड़ा कदम उठाया है जो लंबे समय से कथित सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के अत्याचारों से परेशान थे। शहर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इन सभी पीड़ितों ने मिलकर “तोमर बंधु पीड़ित संघ” का गठन किया, ताकि अपनी लड़ाई को संगठित और मजबूत तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने बताया कि वर्षों से जारी आर्थिक नुकसान, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं के बाद अब वे चुप रहने वाले नहीं हैं। एक आरोपी जेल में है और दूसरा फरार, लेकिन पीड़ितों का दावा है कि उनके समर्थन में कुछ नेता और कथित सामाजिक पदाधिकारी छत्तीसगढ़ आकर उल्टा पीड़ितों पर ही दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ितों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए उन्हें डराने-धमकाने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी कारण अब सभी ने तय किया है कि वे एकजुट होकर ही न्याय की लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आएंगे।

बैठक में गजानंद सिंह, हरीश, गायत्री सिंह और नरेश सचदेवा सहित कई लोग मौजूद रहे, जिन्होंने यह साफ कहा कि अब इस संघर्ष को सामूहिक रूप से और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *