Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ करेंगे
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ करेंगे

Share
Share

उज्जैन को संचार और प्रसारण क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहर में नए आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ करेंगे। यह केंद्र एफएम बैंड 102.5 मेगाहर्ट्ज़ पर संचालित होगा और इसके प्रसारण के साथ उज्जैन के श्रोताओं को नई और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

शुभारंभ समारोह के लिए नानाखेड़ा स्थित विद्यापति नगर में विशेष डोम बनाया गया है। कार्यक्रम के बाद इसी केंद्र से नियमित प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा। यह एफएम सेवा सुबह 5.55 बजे से रात 11.10 बजे तक चलेगी, जिसकी पहुंच 20 से 30 किलोमीटर क्षेत्र तक होगी।

इस केंद्र के संचालन के लिए लगभग 70 स्थानीय युवाओं को चुनकर प्रशिक्षण दिया गया है। इन्हें उद्घोषक, महिला सभा, ग्राम सभा, युववाणी और अन्य कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया है। इससे शहर के युवा वर्ग को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

आकाशवाणी केंद्र शुरू होने से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। साथ ही सिंहस्थ महोत्सव की तैयारियों, सरकारी योजनाओं और उपयोगी सूचनाओं को जनता तक तेजी से पहुँचाया जा सकेगा। यह नया प्रसारण केंद्र उज्जैन की सांस्कृतिक और सामाजिक

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *