Home छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के बीच राजनीतिक जंग? प्रीति मांझी के पोस्ट से मचा बवाल
छत्तीसगढ़ब्रेकिंगराजनीति

नक्सलवाद के बीच राजनीतिक जंग? प्रीति मांझी के पोस्ट से मचा बवाल

Share
Share

छत्तीसगढ़ में नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा पर किए गए विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सहसचिव प्रीति मांझी गंभीर राजनीतिक तूफान के केंद्र में आ गई हैं। उनके पोस्ट के वायरल होते ही संगठन में तीखी प्रतिक्रियाएँ शुरू हो गईं और अब कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से प्रीति मांझी के पद पर रोक लगा दी है।

जानकारी के मुताबिक, पोस्ट को लेकर बढ़ते विरोध और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि जांच के बाद कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की पूरी संभावना है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हिड़मा निर्दोष लोगों की हत्या और कई बड़े नरसंहारों का जिम्मेदार है। ऐसे व्यक्ति के समर्थन में किए गए किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

कांग्रेस ने साफ किया कि पार्टी माओवाद और किसी भी रूप की हिंसा का सख्त विरोध करती है और भविष्य में भी ऐसा ही रुख जारी रहेगा।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान से चर्चा के बाद ही प्रीति मांझी को पद से हटाने का आदेश जारी किया गया।

अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संगठन क्या बड़ा कदम उठाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *