Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बच्चों में छिपे हीरो की तलाश—वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बच्चों में छिपे हीरो की तलाश—वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन जारी

Share
Share

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर ऐसे निडर और साहसी बच्चों को सम्मानित करने की पहल की है, जो किसी घटना में अद्भुत बहादुरी दिखाकर किसी की जान बचाते हैं या बड़ा नुकसान होने से रोकते हैं।
इसी उद्देश्य से “राज्य वीरता पुरस्कार 2025” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें 18 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिकाएँ भाग ले सकेंगे।

पुरस्कार के लिए वही घटनाएँ मान्य होंगी, जो 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच हुई हों और जिनमें बच्चों ने असाधारण साहस या निःस्वार्थ भाव से कार्य किया हो।
चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2025 तक अपने जिले के महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
पुरस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *