रायपुर रायपुर में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत द्वारा मोरहापारा थाने में दी गई गिरफ्तारी के बाद हालात अचानक गर्मा गए। शेखावत के थाने पहुंचते ही बड़ी संख्या में समर्थक भी वहां जुट गए और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एएसपी, दो सीएसपी और कई थानों की टीमें मौके पर तैनात कर दीं।
गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही शेखावत ने सोशल मीडिया पर ‘आमंत्रण यात्रा’ निकालने का ऐलान किया था, जो एक पीड़ित परिवार की अध्यक्षता में होनी थी। इसके साथ ही उन्होंने शाम चार बजे थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने की बात भी सार्वजनिक कर दी थी।
शेखावत पर आरोप है कि उन्होंने वीरेंद्र तोमर के जुलूस के मामले में पुलिसकर्मियों के घरों में घुसने की धमकी दी थी, जिसके बाद मोरहापारा थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। तोमर फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। शेखावत ने लाइव आकर पुलिस कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि क्षत्रिय समाज जल्द ही रायपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा।
Leave a comment