कांकेर: बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एवं मे. दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने संयुक्त रूप से एक सराहनीय पहल की है। जिले के नरहरपुर तहसील के ग्राम दाबीपानी में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में 70 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का प्रयास है।

एनएचएआई अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक शमशेर सिंह ने इस अवसर पर कहा—
“बेटियां देश की नींव हैं। उन्हें शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। साइकिल मिलने से उनकी शिक्षा यात्रा और भी सुगम होगी।”

कार्यक्रम में टेक्निकल मैनेजर प्रखर अग्रवाल, मनीष तिवारी, संजीव कुमार सिंह, उमेश कुमार, सहित स्थानीय शिक्षकगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस पहल से क्षेत्र की बालिकाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह का नया संचार हुआ है।
Leave a comment