Home छत्तीसगढ़ धमतरी पहुंचेगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह: PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे
छत्तीसगढ़

धमतरी पहुंचेगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह: PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे

Share
Share

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की उम्मीद है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण धमतरी के एकलव्य परिसर में भी किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री यहां एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्रियों की निगरानी में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

धमतरी में मंच, पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेजी से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। वहीं भाजपा संगठन भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें कर रहा है। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आगमन से जिले को नई सौगातें मिलने की संभावना है, जो धमतरी के लिए गर्व का विषय होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *