Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बिजली बिल आधा: अब 200 यूनिट तक उपभोक्ताओं को हर महीने 400–500 रुपए की राहत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से बिजली बिल आधा: अब 200 यूनिट तक उपभोक्ताओं को हर महीने 400–500 रुपए की राहत

Share
Share

छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए हाफ बिजली बिल योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब तक 100 यूनिट तक ही आधे बिल का लाभ मिल रहा था, लेकिन 1 दिसंबर से इसकी सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट कर दी गई है। इसका सीधा फायदा 45 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं का बिल हर महीने 840 से 870 रुपए तक आता था, वे अब केवल 420 से 435 रुपए तक ही भुगतान करेंगे। यानी हर महीने लगभग 400–500 रुपए की बचत होगी।

सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर इस योजना का ऐलान किया। सरकार का कहना है कि लगातार बढ़ते बिजली बिलों से मध्यमवर्गीय और छोटे परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। अगस्त 2025 में सीमा 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट करने के बाद राज्यभर में विरोध भी हुआ था। इसी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट करने का फैसला लिया है।

नई व्यवस्था के तहत पहले 100 यूनिट का बिल लगभग 410–450 रुपए आता था, जो अब आधा होकर 205–225 रुपए में सिमट जाएगा। दूसरे 100 यूनिट यानी कुल 200 यूनिट के बिल पर भी समान राहत मिलेगी, जिससे उपभोक्ताओं को कुल 420–435 रुपए की सीधी बचत होगी। योजना लागू होते ही राज्य सरकार पर सब्सिडी का भार जरूर बढ़ेगा, लेकिन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *