Home छत्तीसगढ़ अफसर पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजयुमो नेता गिरफ्तार — कोर्ट ने भेजा जेल
छत्तीसगढ़

अफसर पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजयुमो नेता गिरफ्तार — कोर्ट ने भेजा जेल

Share
Share

रायगढ़ ज़िले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता अजीत गुप्ता ने शुक्रवार को अपने फेसबुक अकाउंट से घरघोड़ा एसडीएम अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें “कंपनी का दलाल” बताया। यह पोस्ट वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में नाराज़गी फैल गई।

मामला जब एसडीएम कार्यालय पहुंचा तो अधिकारियों ने इसे प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ मानते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे घरघोड़ा पुलिस ने अजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

जमानत न मिलने पर न्यायालय ने अजीत गुप्ता को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस घटना से साफ संदेश गया है कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा या झूठे आरोप लगाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजनीतिक हलकों में भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *